कांवरिया पथ के दुम्मा में बिहार सरकार की जमीन पर जबरन काम हो रहा है।

कांवरिया पथ के दुम्मा में बिहार सरकार की जमीन पर जबरन काम हो रहा है।

बांका: जिले के चांदन प्रखंड स्थित कांवरिया पथ के दुम्मा सीमा पर बिहार सरकार की जिस जमीन पर पूर्व भी भू माफिया द्वारा जबरन कब्जा को तत्कालीन जिलाधिकारी और अवर समाहर्ता के आदेश पर किसी भी प्रकार के काम करने पर रोक लगाई गई थी। उसी जमीन पर एक बार फिर भू माफिया द्वारा आनन फानन में जेसीवी ट्रैक्टर से काम शुरू कर दिया गया है। जिसका स्थानीय पदधिकारी पर कोई प्रभाव नहीं है।जबकि खतियान में वह जमीन गैर मजरूआ बिहार सरकार दर्ज है। उस जगह पर चल रहे काम को देखने से ही लगता है कि वहां कुछ गड़बड़ है। कांवरिया पथ का सबसे महत्वपूर्ण जगह माना जाने वाला दुम्मा सीमा पर यह जगह काफी महत्वपूर्ण है जहां कांवरिया की सुविधा के लिए किसी भवन का निर्माण होने की घोषणा की गई थी।पर काफी दिनों से भूमाफिया की नजर भी इस जमीन पर थी। इस बात की शिकायत कई स्थानीय लोगों ने सीओ रविकांत कुमार से भी किया लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा।जिससे आम ग्रामीण यह मान रहे हैं कि स्थानीय पदाधिकारी की मिलीभगत से ही भू माफिया वहां काम कर रहा है। लेकिन सीओ रविकांत कुमार कहते है कि उन्हें भी जानकारी मिली है वे स्वयं निर्माण स्थल की जांच कर वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दे कर दिशानिर्देश मांगा जाएगा

Post a Comment

0 Comments