​रजौन/₹,बांका :- प्रखंड अंतर्गत खैरा-बामदेव सड़क मार्ग पर गुरुवार की संध्या एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां मुरादपुर नहर मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सोहली गांव निवासी सूरज कुमार, आलोक कुमार और नंदूचक निवासी सुभाष कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक बाइक पर सवार होकर कपड़े खरीदने सोहली गांव से रजौन बाजार जा रहे थे, तभी मुरादपुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर सुजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सूरज कुमार का पैर टूटने और गंभीर स्थिति होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। उल्लेखनीय है कि मुरादपुर मोड़ के समीप चहुमुखी रास्ता होने के कारण यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ पर अविलंब स्पीड ब्रेकर बनवाने और सड़क सुरक्षा से संबंधित बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

रिपोर्ट :- केआर राव