पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।



तारापुर  ( मुंगेर ) अनुमंडल के दुर्गापुर पंचायत स्थित नवगईं ग्राम में माता पीड़ाहारी स्टेडियम में स्वर्गीय शिवनंदन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। यह पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर किया गया। जिसमें पंचायत के 7 खिलाड़ी एवं 4 बाहरी खिलाड़ी को रखा जाएगा । टूर्नामेंट का पहला मुक़ाबला बांका जिले के भीतिया पंचायत एवं मुंगेर जिले के खुदिया पंचायत के बिच खेला गया। जिसका विधिवत उद्घाटन श्री सुनील सिंह राठौर ने फीता काटा एवं दीप प्रज्वलित कर किया। टॉस पर कब्जा जमा कर बेतिया टीम ने खुड़िया टीम को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया।  बल्लेबाजी करने उतरी खुदिया टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही । 15 रन के स्कोर पर 3 विकेट गवा दिए। खुदिया तरफ से एकमात्र सफल बल्लेबाज रहें भीम कुमार जिन्होंने 16 गेंद पर ताबड़तोड़ 45 रनों की पारी खेल कर अपने टीम का स्कोर 115 तक पहुँचाया। भीतिया टीम के तरफ से सफल गेंदबाज रहे , विक्रम कुमार ने 4 राजू राणा 2 एवं रवि कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किया। जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी भीतिया की टीम राजू राणा के ताबरतोड़ 30 रन, विकास ने 12 गेंद पर 33 रन एवं विक्रम के नाबाद 17 गेंद पर 25 रन की बदौलत 7 विकेट से  मुक़ाबला अपने नाम कर लिया। खुदिया के तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज रहे निर्मल कुमार ने  तीन विकेट अपने नाम किया। मैच में बेहतर ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले विक्रम को प्लेयर ऑफ़ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिन्हे सुनील सिंह राठौर जी के द्वारा एक कैप दिया गया एवं NCC के तरफ से 1100 की राशी डिजिटल पेमेंट के द्वारा उसके खाते में भेजा गया। मुख्य अतिथि के रूप में  सुनील सिंह राठोर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमलनयन सिंह, यतेन्द्रर सिंह ,मनोज सिंह, अनिल कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह ,पैक्स अध्यक्ष सत्यानंद सिंह मौजूद रहे। वहीँ मैच में इमपायर की मुख्य भूमिका में सुमन सिंह एवं शिवम् बिट्टू ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कमेंटटर की भूमिका में रविप्रकाश जी, राहुल सिंह एवं विराट सिंह मौजूद रहें। स्कोरर की भूमिका में सनातन एवं सत्यम ने अपना योगदान दिया। एनसीसी के सदस्य के रूप में अंकित, कुमार, मिल्टन, सागर, आयुष, मंगल, रिशु, भोलू इत्यादि ने मैच को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments