रजौन में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जेई ने चार लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

रजौन में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जेई ने चार लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी


​रजौन, बांका :-दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के निर्देशानुसार रजौन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता (जेई) अमरजीत चंद्रा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया, जिसके तहत रजौन थाना क्षेत्र के महेशपुर, रामपुर और सिंहनान गांव में चार उपभोक्ताओं को रंगे हाथों अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए उपभोक्ताओं में पुरुषोत्तम दास, सरगम कुमारी, कन्हाई तांती और सिंकु तांती शामिल हैं, जिनमें से कोई मीटर बाईपास कर रहा था तो कोई बकाया राशि के कारण कनेक्शन कटने के बावजूद सीधे एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली की चोरी कर रहा था। इस कार्रवाई के दौरान जांच दल ने मौके से बिजली के तार और अन्य उपकरण जब्त किए हैं और विभाग ने इन चारों पर कुल 1,11,425 रुपये की राजस्व क्षति का आकलन करते हुए आर्थिक दंड लगाया है। जेई अमरजीत चंद्रा ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत रजौन थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दे दिया गया है और चोरी रोकने के लिए यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा। इस छापेमारी दल में जेई अमरजीत चंद्रा के साथ मुख्य रूप से मानवबल बुद्धिनाथ यादव एवं विवेकानंद कुमार शामिल थे।

रिपोर्ट:- के आर राव

Post a Comment

0 Comments