जमुई सांसद अरुण भारती ने भुना पंचायत के कलई गांव के कला मंच पर जनता की समस्याओं को सुना

जमुई सांसद अरुण भारती ने भुना पंचायत के कलई गांव के कला मंच पर जनता की समस्याओं को सुना

जितेंद्र पाठक
टेटिया बबर (मुंगेर ):जमुई सांसद अरुण भारती  ने भुना पंचायत के कलई गांव के मां काली मंदिर परिसर के कला मंच पर पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी जगह का दौरा किया और हर जगह की समस्याओं की जानकारी ली पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र झा ने माननीय सांसद को अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने कहा की कलाई गांव से मोहनपुर तक की सड़क का निर्माण और उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल की मांग की उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में खासकर लड़कियों को दूर जाकर पढ़ाई करने में  असुविधा होती है इसलिए इस क्षेत्र के लिए हाई स्कूल बहुत ही जरूरी है। दूसरी समस्या जमुआ के पास छिलके के निर्माण को रोकने के लिए उन्होंने माननीय सांसद से अनुरोध किया, उन्होंने कहा कि अगर छिलके का निर्माण नहीं रोका गया तो कलई मालचक बढ़ोनिया मजुरा के साथ-साथ बहुत सारे गांव की जमीन उपज के लायक नहीं रहेगी, क्योंकि बेलहरनी नदी में पानी आना बंद हो जाएगा उसके बाद तीसरी समस्या उन्होंने बताया की इतनी बड़ी आबादी वाला गांव होने के बाद यहां पर अस्पताल नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ता है इस अवसर पर मुखिया अनिल तांती जीविका के बीपीएम लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश सिंह लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments