चम्पारण नीति/ बेतिया(प.च.) अशोक शास्त्री :- जिले के मझौलिया कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर में भारत विस्तार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में किया। कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी. आर., डॉ. सौरभ दुबे, कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को भारत विस्तार नंबर 155261 के बारे में जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से वे खेती से संबंधित किसी भी समस्या के लिए एआई सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
वही 76 किसान और महिला किसानों ने भाग लिया और लाभ उठाया। इस अवसर पर किसानों को भारत विस्तार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसानों को बताया गया कि वे इस नंबर पर कॉल करके अपनी फसल की समस्याओं का समाधान पा सकते हैं,
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...