पहले क्वार्टर फाइनल में बलिया ने जीतहासिल किया

पहले क्वार्टर फाइनल में बलिया ने जीतहासिल किया

तारापुर (मुंगेर) माँ पीड़ाहारी स्टेडियम नवगई में शिवनंदन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट का पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे बेलहर पंचायत और बलिया पंचायत आमने सामने थी। बलिया टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया। आमंत्रण पाकर बल्लेबाजी करने उतरी बेलहर टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रहा वहीं सलामी बल्लेबाज रवि एवं भोला का विकेट शुरुआती 3 ओवर में ही गिर गए। तत्पश्चात बल्लेबाजी करने आए विक्की सिंह एवं दीपू डेंजर ने पारी को संभाला। दीपू ने 26 गेंद से 47 रन, विक्की ने 9 गेंद से 25 रन और अंत में अंकित ने 25 गेंद से 68 रन की धमाकेदार पारी खेलकर निर्धारित 15 ओवर में अपने टीम का स्कोर 179 रन तक पहुँचाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बलिया टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही टीम के स्तंभ राहुल यादव ने 31 गेंद में 10 छक्के की मदद से 75 रन का योगदान दिया वहीं रोहन के साथ मिलकर 5 ओवर में कुल 74 रन अपने टीम के लिए अर्जित किया। सुमन ने ताबड़तोड़ 16 गेंद से 38 रन के साथ विनिंग सिक्स लगाकर अपने टीम को सेमीफइनल में प्रवेश करवा दिया। मैच के हीरो रहे राहुल यादव को राज कोल्ड ड्रिंक के प्रोपराइटर प्रिंस राज जी के तरफ से 1100 रूपये कि नगद राशि दी गई। मैच में इमपायर की भूमिका में अंकित व आयुष ने अपना अहम् योगदान दिया । स्कोरर के रूप में सत्यम और सनातन और कमेंटेटर के रूप में राज राठौड़, राहुल और विराट सिंह मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments