रजौन: अंजनी कुमार चौधरी निर्विरोध बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष, तीन दशक बाद मिला युवा चेहरा

रजौन: अंजनी कुमार चौधरी निर्विरोध बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष, तीन दशक बाद मिला युवा चेहरा

​रजौन,बांका:- रजौन प्रखंड जदयू का संगठनात्मक चुनाव 21 फरवरी दिन शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह भवन परिसर में संपन्न हुआ। यह चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी सह रजौन दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक सह धोरैया प्रखंड के श्रीपाथर निवासी वरिष्ठ जदयू नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस मौके पर प्रखंड की सभी 18 पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में जदयू के क्रियाशील व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे। इस निर्वाचन कार्य के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में उपरामा ग्राम निवासी वरिष्ठ जदयू नेता अंजनी कुमार चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि इससे पूर्व अंजनी कुमार चौधरी लंबे समय तक धोरैया विधानसभा के मीडिया प्रभारी रहने के बाद विगत वर्ष 2025 के सितंबर माह में जदयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष बनकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। अंजनी कुमार चौधरी के रूप में रजौन प्रखंड को करीब तीन दशक बाद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में एक युवा चेहरा मिला है। ​उनके निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने पर धोरैया विधायक मनीष कुमार, निवर्तमान जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जदयू प्रदेश सचिव सह कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह, वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार उर्फ सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य उमेश कुमार उर्फ पप्पू वर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित, वरिष्ठ जदयू नेता संदीप कुमार चौधरी, राहुल कुमार चौधरी, अशोक यादव, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, बमशंकर चौधरी, संजय राव, सुभाष चंद्र राव, संतोष कुमार सिंह, अचल उर्फ बब्बू, राघवेंद्र उर्फ अजीत मंडल, राजेश सिंह, प्रियरंजन, अमित कुमार, निलेश कुमार, स्कंद कुमार, सिट्टू सिंह राजब्बर, सुमित कुमार सिंह, महेंद्र शर्मा, राधे साह, राधे हरिजन, मो. मुजफ्फर, मो. मुस्तफा, संतोष कुमार राव, पवन कुमार राव, संजय सिंह, अजय प्रसाद सिंह, सदानंद सिंह और नरेश मंडल सहित पार्टी के सभी 18 पंचायतों से आए हुए क्रियाशील एवं सक्रिय सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। ​मालूम हो कि इसके पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर सिंहनान पंचायत अंतर्गत खुशहालपुर ग्राम निवासी सह पूर्व मुखिया राघवेंद्र सिंह 2010 ई. से लगातार प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पदस्थापित थे। उनके अध्यक्षकाल में प्रखंड में कई ऐसे विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें सदैव याद किया जाएगा। इसके पहले समता पार्टी के दौरान सत्यनारायण सिंह 1994 से लेकर 2004 ई. तक अध्यक्ष पद पर पदासीन थे। वहीं 2004 ई. से लेकर 2010 ई. तक खुशहालपुर ग्राम निवासी उदय कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष के तौर पर पदासीन रहे हैं।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments