कुलपति के संभावित आगमन और राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर डीएन सिंह कॉलेज में तैयारियां तेज, प्रभारियों को सौंपे गए दायित्व

कुलपति के संभावित आगमन और राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर डीएन सिंह कॉलेज में तैयारियां तेज, प्रभारियों को सौंपे गए दायित्व

रजौन, बांका :- स्थानीय डीएन सिंह कॉलेज भूसिया में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के कुलपति प्रो. डॉ. बिमलेंदु शेखर झा के संभावित आगमन और इस अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय कुलपति का इसी सप्ताह महाविद्यालय परिसर में आगमन होने की प्रबल संभावना है। इसके लिए कॉलेज स्तर पर रूपरेखा तैयार की जा रही है और कुलपति महोदय से इसकी औपचारिक स्वीकृति के लिए भी लगातार प्रयास जारी है। इसी कड़ी में कार्यक्रम की ठोस रणनीति बनाने के उद्देश्य से बुधवार को महाविद्यालय परिसर में प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। ​इस बैठक में सेमिनार और आगमन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां तय करते हुए प्रभारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके तहत अतिथियों के स्वागत एवं विदाई का जिम्मा डॉ. नवीन कुमार सिंह, सुनील कुमार चौधरी, हिमांशु और डॉ. अरविंद कुमार सिंहा को दिया गया है। वहीं पत्रिका से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी डॉ. नवीन कुमार सिंह, डॉ. अरशद रजा और डॉ. प्रताप नारायण सिंह को सौंपी गई है। इसी प्रकार आमंत्रण कार्य के लिए डॉ. अनिल कुमार राव, राजकुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह और विनोद कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। स्मारिका और सेमिनार से संबंधित कार्यों का दायित्व डॉ. प्रताप नारायण सिंह, डॉ. नवीन कुमार सिंह, डॉ. अरशद रजा और पीयूष कुमार को मिला है। भोजन व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी स्वयं प्राचार्य के साथ-साथ वीरेंद्र कुमार सिंह संभालेंगे, जबकि केंद्रीय संचालन एवं अनुसरण कमिटी का अहम दायित्व प्रसाद महोदय सहित डॉ. अरविंद कुमार सिंहा को सौंपा गया है।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments