कलयुगी पुत्र की करतूत: घरेलू कलह में खंती से वार कर वृद्ध राजमिस्त्री पिता को किया अधमरा, भागलपुर रेफर

कलयुगी पुत्र की करतूत: घरेलू कलह में खंती से वार कर वृद्ध राजमिस्त्री पिता को किया अधमरा, भागलपुर रेफर

​रजौन,बांका :- रजौन थाना क्षेत्र के भवानीपुर-कठौन पंचायत अंतर्गत कठौन गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही 70 वर्षीय पिता पर खंती से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी वृद्ध इलाके के जाने-माने राजमिस्त्री बताए जाते हैं। ​घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में खून से लथपथ वृद्ध को इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस से मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया है। ​जख्मी वृद्ध की पहचान कठौन निवासी रामदास (70 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी कारीगरी के लिए क्षेत्र में काफी प्रतिष्ठित हैं। वहीं आरोपी उनका पुत्र देघर दास है। घटना के संबंध में जख्मी के दूसरे पुत्र कुमोद दास और पुत्रवधू प्रियंका देवी ने बताया कि उसके बड़े भाई देघर दास ने घर में घुसकर पिता पर लोहे की खंती से हमला कर दिया और बुरी तरह पीटते हुए उन्हें सड़क पर फेंक दिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments