पुण्यतिथि पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर, सामाजिक न्याय के पुरोधा को दी गई श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर, सामाजिक न्याय के पुरोधा को दी गई श्रद्धांजलि


रजौन,बांका :-सामाजिक न्याय के पुरोधा, सादगी की प्रतिमूर्ति और गरीबों के मसीहा 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मंगलवार को रजौन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने कार्यालय भवन के समीप स्थापित जननायक की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर 'जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच सह स्मारक न्यास एवं पुस्तकालय' के सदस्यों और उनके अनुयायियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ​मौके पर मौजूद मंच के अध्यक्ष विष्णुदेव ठाकुर ने जननायक को नमन करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमें सिखाया है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जननायक का जीवन और उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। ​इस श्रद्धांजलि सभा में रोहित कुमार ठाकुर, जिच्छो ठाकुर, पप्पू ठाकुर, मनोज कुमार यादव, बाबूलाल दास, बलदेव ठाकुर, अनिल ठाकुर, वकील मंडल, जलधर सिंह, सन्नी कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, उदय चंद्र, विनय कुमार और बबलू कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments