अरहर खेत से एक व्यक्ति का शव मिला

अरहर खेत से एक व्यक्ति का शव मिला

जीतेन्द्र पाठक 
मुंगेर:मंगलवार सुबह में ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त होने पर टेटिया बंबर थाना प्रभारी मुकेश कुमार केहरी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे देवघरा और कोलास गांव के समीप झाड़ी में से एक 30 35 साल के व्यक्ति का शव पुलिस को मिला ।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है की यह हत्या की घटना चार-पांच दिनों पूर्व की है। मृतक का नाम कारू यादव बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि थाना प्रभारी के द्वारा नहीं की गई है थाना प्रभारी मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि पुलिस के द्वारा दिन-रात गश्ती की जाती है और क्षेत्र में हो रहे सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी हत्या कही ओर कर लाश को यहां लाकर फेक दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments