अभाविप बांका नगर इकाई की बैठक संपन्न: 'ब्लैक डे' रैली और महाशिवरात्रि सेवा शिविर सहित आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

अभाविप बांका नगर इकाई की बैठक संपन्न: 'ब्लैक डे' रैली और महाशिवरात्रि सेवा शिविर सहित आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

​बांका :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बांका नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नगर मंत्री राजन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए उनकी सफलता पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 फरवरी को पुलवामा के शहीदों की याद में 'ब्लैक डे' रैली निकाली जाएगी और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा कार्य के तहत श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क दूध, फूल एवं बेलपत्र का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही 'कॉलेज चलो अभियान' को और अधिक प्रभावी बनाने तथा भूतपूर्व कार्यकर्ता मिलन समारोह के आयोजन को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता व मार्गदर्शक मिथुन कुमार, जिला संयोजक शिवम सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, नगर उपाध्यक्ष डॉ. प्रिया व डॉ. आकांक्षा माधुरी राज, नगर सह मंत्री ऋषभ राज, कॉलेज अध्यक्ष वंश मिश्रा, मंत्री नीतीश कुमार, एसएफएस प्रमुख आयुष यादव, अनिकेत शांडिल्य, कला मंच प्रमुख छोटू झा व राहुल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्हें कार्यक्रमों की सफलता हेतु अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया।
रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments