​धोरैया विधायक ने विधानसभा में उठाया अवैध बालू खनन का मुद्दा, किसानों की समस्या पर सरकार से मांगा जवाब

​धोरैया विधायक ने विधानसभा में उठाया अवैध बालू खनन का मुद्दा, किसानों की समस्या पर सरकार से मांगा जवाब

रजौन,बांका :- बिहार विधानसभा के मौजूदा सत्र में धोरैया विधायक मनीष कुमार ने बांका जिले के रजौन प्रखंड में हो रहे अवैध बालू खनन के मामले को प्रमुखता से उठाया है। विधायक ने एक तारांकित प्रश्न के जरिए खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री से सीधा जवाब मांगा है। ​विधायक मनीष कुमार ने सदन को जानकारी दी कि रजौन प्रखंड अंतर्गत बहने वाली चांदन नदी में बालू खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद बालू माफिया बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अवैध बालू उत्खनन के कारण नदी की गहराई काफी ज्यादा हो गई है, जिससे नदी का जलस्तर नीचे चला गया है। ​इस गंभीर समस्या का सबसे बुरा असर स्थानीय किसानों पर पड़ रहा है। विधायक के अनुसार नदी की गहराई बढ़ने से शाखा नहरों की ऊंचाई काफी अधिक हो गई है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण क्षेत्र के लाखों किसानों का पटवन कार्य बुरी तरह प्रभावित है और उनकी फसलें संकट में हैं। विधायक ने सरकार से सवाल किया है कि क्या प्रशासन अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों को दंडित करने का विचार रखता है? उन्होंने स्पष्ट रूप से पूछा है कि यदि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, तो सरकार इसके पीछे के कारणों को स्पष्ट करें।

रिपोर्ट - केआर राव 

Post a Comment

0 Comments