ॐ साईं नाथ आयुर्वेदिक आरोग्य धाम का भव्य उद्घाटन, लोगों में दिखा उत्साह

ॐ साईं नाथ आयुर्वेदिक आरोग्य धाम का भव्य उद्घाटन, लोगों में दिखा उत्साह


तारापुर ( मुंगेर )  शुक्रवार को संग्रामपुर बाजार स्थितॐ साईं नाथ आयुर्वेदिक आरोग्य धाम का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बड़े भाई रोहित चौधरी एवं रेल एसपी जमालपुर विद्यासागर यादव तथा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला, क्योंकि संग्रामपुर में पहली बार आयुर्वेदिक क्लिनिक की शुरुआत हुई है।उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति की अमूल्य धरोहर है, जो बिना दुष्प्रभाव के रोगों के उपचार में सहायक है। ॐ साईं नाथ आयुर्वेदिक आरोग्य धाम के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।
आरोग्य धाम में कौशल एवं अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. बी. के. झा द्वारा मरीजों को उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। आरोग्य धाम के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि यहां सभी प्रकार के रोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज किया जाएगा।कार्यक्रम के मौके पर विपुल कुमार सिंह, राकेश कुमार रौशन, संजीव कुमार, पिंटू मंडल, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न

Post a Comment

0 Comments