बांका: शनिवार को कन्या मध्य विद्यालय चांदन के सभागार में आदित्य पोद्दार की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार के नेतृत्व में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद इस माह के छात्र और अविभावक से वर्गवार चयनित आठ छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर तथा उन सभी बच्चों के अभिभावकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से परीक्षा की तैयारी- हमारी साझा जिम्मेदारी,
बच्चों की नियमित पढ़ाई सनिश्चित करने में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता, परीक्षा अवधि में बच्चों को शैक्षणिक एवं भावनात्मक सहयोग, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सीखने की क्षमता में पोषण वाटिका की भूमिका, बच्चों की उपस्थिति एवं व्यवहार पर चर्चा,
मोबाईल,टीवी के सीमित उपयोग पर बल,
चींटी की सीख" प्रेरक कहानी पर बल सहित
अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस बैठक में मुख्य रूप से सुनैना देवी, अनीता देवी, डोली देवी, निशा देवी, शिवशक्ति वर्णवाल, पिंकी देवी, पूनम देवी, सुषमा देवी, आशा देवी, भरत वर्णवाल, अवधेश कुमार, निखिल चन्द्र बोस, मोनिका सिंह, संजीवनी कुमारी, नीलम कुमारी, सुमन कुमारी, सुनीता कुमारी, तन्नू प्रिया सहित काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...