एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण की अपील कर ग्रामीणों को सिखाया प्रकृति का मोल

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण की अपील कर ग्रामीणों को सिखाया प्रकृति का मोल

रजौन,बांका :-दीप नारायण सिंह महाविद्यालय, भूसिया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन गुरुवार (26 फरवरी) को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। रजौन पंचायत के वार्ड संख्या 08 स्थित किफायतपुर गांव के निकट अवस्थित रजौन कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को प्रकृति के महत्व और पौधों के बचाव के प्रति जागरूक किया। इस ​अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर चर्चा की, बल्कि अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश भी दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में किए गए बदलाव के अनुसार यह रैली गुरुवार को आयोजित की गई। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को बताया कि बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। ​इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिंह, एनसीसी एएनओ डॉ. शबनम भारती, डॉ. अरशद राजा, प्रो. अनिल कुमार सिंह, डॉ. गंगाधर सिंह, डॉ. उत्तम कुमार झा, प्रो. सविता कुमारी और प्रो. पूनम सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर वार्ड सदस्या पुष्पा कुमारी भी मौजूद रहीं। ​कार्यक्रम में स्वयंसेवक सलोनी, नंदनी, मधु, कोमल, काजल, हरवेंद्र, बंटी, मधुसूदन और गुड्डू ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं ग्रामीण अनार देवी, किरण देवी, बेबी, अनिल, भीम और बलदेव आदि ने भी अभियान की सफलता में भरपूर सहयोग दिया।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments