सब्जी उत्पादक समितियों के सशक्तिकरण के लिए किसानों को किया गया जागरूक

सब्जी उत्पादक समितियों के सशक्तिकरण के लिए किसानों को किया गया जागरूक

​रजौन,बांका :- रजौन प्रखंड अंतर्गत ओड़हारा पंचायत के कटिया गांव में बुधवार को प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति (पीवीसीएस) के सशक्तिकरण और सदस्यता विस्तार हेतु एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पीवीसीएस संघ के प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार ने किसानों को जानकारी दी कि 7 फरवरी से आगामी 6 मार्च 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक पंचायत से कम से कम 100 नए किसानों को समिति से जोड़ना है। शिविर के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए बताया गया कि समिति का सदस्य बनने पर उन्हें जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में खाता खोलने और माइक्रो एटीएम की सुविधा के साथ-साथ वेजफेड की विभिन्न योजनाओं, जैसे तरकारी आउटलेट, प्याज भंडारण, उन्नत बीज आपूर्ति और कोल्ड स्टोरेज का सीधा लाभ प्राप्त होगा। ओड़हारा पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार उर्फ अजीत मंडल, पंचायत समिति सदस्य सरस्वती देवी, कृषि साख सहयोग समिति के सदस्य रविकांत रंजन, नरोत्तम मिश्र एवं नरेश मोहन मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किसानों को सदस्यता के लिए प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप शिविर के दौरान ही ओड़हारा पंचायत के 14 नए किसानों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments