कटोरिया कालेज के पूर्व प्राचार्या में वर्तमान प्राचार्य पर डेढ़ करोड़ अवैध निकासी का लगाया आरोप

कटोरिया कालेज के पूर्व प्राचार्या में वर्तमान प्राचार्य पर डेढ़ करोड़ अवैध निकासी का लगाया आरोप

बांका:जिले के कटोरिया एसएसपी यादव कालेज के प्राचार्य पर उसी कालेज के पूर्व कार्यवाहक प्रभारी प्राचार्या वीणा कुमारी यादव ने फर्जी कमिटी गठन कर करीब डेढ़ करोड़ की राशि गबन का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना,सहित विभाग के निदेशक,पंजाब नेशनल बैंक और यूको बैंक के प्रधान कार्यालय को अलग अलग आवेदन देकर समुचित जांच की मांग किया हैं। अपने आवेदन में वीणा कुमारी यादव का खुला आरोप हैं कि यह कालेज बिहार परिषद द्वारा अनुमोदित इकाई हैं। जिसके प्रबन्ध समिति का कार्यकाल 30/11/2021 को तीन बर्षो के लिए किया गया था। जिसका कार्यकाल 30 नबम्बर 24 को समाप्त हो गया। बोर्ड द्वारा गठित त्रिस्तरीय कमिटी द्वारा महा विद्यालय की जांच की गई थी। जिसमे मानक पूरा नही होने के  कारण सत्र 23-25 से नामांकन पर रोक लगा दिया गया।महाविद्यालय खाता संचालन प्रभारी प्राचार्य सुरेश कुमार यादव एवं खजांची माला कुमारी के संयुक्त हस्ताक्षर से हो रहा था। माला कुमारी 31 जनवरी 25 को 
सेवा समाप्त हो गयी।जिससे बैंक खाता का संचालन पूर्णतः बंद हो गया। मार्च 2025 में प्राचार्य सुरेश कुमार यादव एवं संयोजक डीपीईओ माध्यमिक शिक्षा बांका द्वारा महाविद्यालय में फर्जी  कमिटी के गठन कर खाते को चालू करने के लिए अवैध तरीके से कमिटी के बैठक दिखा कर प्रो अरुणदेव प्रसाद यादव को खजांची के रुप में चयन कर शाखा प्रबंधक यूको बैंक कटोरिया एवं शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक राधानगर की मिलीभगत से डेढ़ करोड़ की अवैध निकासी कर बंदरबाट कर लिया गया है। इस फर्जी कमिटी का अनुमोदन भी बोर्ड कार्यालय से नही हुआ हैं। इस घोटाले के आवेदन पर संजय कुमार यादव जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बांका द्वारा कालेज के प्रार्चाय सहित सभी कर्मी को सुनवाई के लिए कार्यालय वेश्म में बुलाया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments