दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

टेटिया बबर (मुंगेर): अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर से सूचना मिली कि हरपुर गांव की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष हरपुर सत्यम कुमार तत्काल अनुमंडल अस्पताल तारापुर पहुंचे। वहां पर हरपुर थानाध्यक्ष के द्वारा चिकित्सकों से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पूछताछ की गई पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई की बच्ची की स्थिति काफी गंभीर है। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मुंगेर के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष हरपुर थाना सशस्त्र बल को शामिल किया गया विशेष टीम ने घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही को अंजाम दिया। तकनीकी अनुसंधान एवं वैज्ञानिक विश्लेषण से इस कांड में संलिप्त ढोलन कुमार उर्फ सचिन पेशावर स्वर्गीय शंभू मंडल साकिन हरला थाना एवं जिला जमुई को पूछताछ के लिए थाना लाया गया पूछताछ के क्रम में उस व्यक्ति के द्वारा घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया गया।तत्पश्चात पीड़िता के स्वजन के फर्ज बयान के आधार पर कांड दर्ज करते हुए अभियुक्त ढोलन कुमार को हरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया इंसानियत को शर्मसार करती हुई यह घटना समाज में हो रहे इस व्यवहार की कथा दर्शाती है जहां अपने कहे जाने वालों लोगों के द्वारा ऐसा गलत काम किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments