रंगीन फूलगोभी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद : केवीके

रंगीन फूलगोभी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद : केवीके



चम्पारण नीति/ बेतिया (प.च.) अशोक शास्त्री :- 
रंगीन फूलगोभी की खेती पोषण सुरक्षा एवं आमदनी के दृष्टिकोण से किसानों के लिए फायदेमंद .


आज मझौलिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर में रंगीन फूलगोभी की खेती प्रत्यक्षण के लिए लगाया गया है । ताकि किसान इसे देखकर अपने खेतों पर लगाए और अपने स्वास्थ्य पोषण की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके । इसकी जानकारी केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि आज भागदौड़ की जिंदगी में लोग स्वास्थ्य पोषण की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। अगर अपने घर के अगल-बगल खाली पड़ी जमीनों पर एक छोटा सा पोषण वाटिका बनाकर, या अगर जमीन नहीं है तो अपने छत पर भी छोटे-छोटे गमले अथवा कंटेनर में भी अपने दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए कुछ सब्जी एवं फलदार पौधे लगा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला में लगभग 5000 से ज्यादा किसानों ने लगे हुए प्रत्यक्षण इकाइयों का भ्रमण किया और बायो फोर्टीफाइड सब्जी के प्रभेदों और रंगीन फूलगोभी, ब्रोकली की खेती की जानकारी प्राप्त की। बायो फोर्टीफाइड सब्जी में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। रंगीन फूलगोभी और ब्रोकली की खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। बायो फोर्टीफाइड सब्जी की खेती करने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पानी की बचत होती है।











Post a Comment

0 Comments