महाशिवरात्रि की तैयारियां पूर्ण: आज निकलेगी आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शिव बारात

महाशिवरात्रि की तैयारियां पूर्ण: आज निकलेगी आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शिव बारात

​रजौन, बांका :-रजौन प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। रविवार की शाम विभिन्न पूजा समितियों के नेतृत्व में आकर्षक झांकियों के साथ भगवान शिव की भव्य बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद पूरे विधि-विधान से शिव-पार्वती विवाह की रस्में संपन्न होंगी। इससे पूर्व शनिवार को मंडप पूजन का कार्य विधिवत संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर रजौन थाना मार्ग स्थित राजवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर, चकसफिया के भूतेश्वरनाथ, पुनसिया के दुःखहरणनाथ, नवटोलिया के गोपेश्वरनाथ, कुटिया के बद्रीनारायण धाम, महादा के महादेश्वरनाथ, ओड़हारा के त्रिलोकीनाथ व नवग्रह मंदिर, खैरा ड्योढ़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, उपरामा के जयेश्वरनाथ, भदवा के भदेश्वरनाथ, खरवा के चतुर्भुजेश्वरनाथ, रामपुर के नंदीश्वरनाथ, सिंहनान के मनमौजीनाथ, रूपसा के रूपेश्वरनाथ, लश्करी के लश्करीनाथ तथा डरपा के भयहरण नाथ महादेव मंदिर को आकर्षक व भव्य तरीके से सजाया गया है। ​इसके अलावे बनगांव, खिड्डी, पड़घड़ी, बामदेव, तिलकपुर, सोहली, आसमानीचक, पिपराडीह, महादेवपुर, चैनपुर, किशनपुर, झा टोला झिकटा, विष्णुपुर, नवादा बाजार, बलथारा, खजूरकोरामा व महगामा सहित अन्य ग्रामीण शिवालयों में भी भव्य तैयारी की गई है, जहां हर वर्ष की भांति अखंड हरीनाम संकीर्तन का भी आयोजन होगा। गौरतलब है कि रजौन स्थित राजवनेश्वरनाथ धाम में पिछले 56 वर्षों से यह महोत्सव पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशकों पूर्व इस मंदिर का निर्माण तत्कालीन पुलिस परिवार के सहयोग से ही हुआ था। इस वर्ष के आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से गठित समिति में रजौन पुलिस अंचल निरीक्षक राजेश कुमार को अध्यक्ष, थानाध्यक्ष राज रतन को उपाध्यक्ष, शिवपूजन सिंह को सचिव, प्रदीप कुमार सिंह को उपसचिव, बासुकीनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष एवं राजेंद्र प्रसाद साह को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रिपोर्ट :- केआर  राव 

Post a Comment

0 Comments