बांका की टीम ने तारापुर को किया पराजित

बांका की टीम ने तारापुर को किया पराजित



तारापुर (मुंगेर) अनुमंडल क्षेत्र के दीदारगंज पंचायत में श्री बासुकीनाथ राय मैदान कहुआ पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आज उद्घाटन मुकाबला बांका और तेरे नाम तारापुर टीम के बीच खेला गया। बांका टीम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में तीन विकेट गवा बैठे। बांका के तरफ से आर्यन ने सर्वाधिक 42 रन बनाए।  बांका टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट होकर 119 रनों का टारगेट खड़ा किया  तारापुर के तरफ से सफल गेंदबाज रहे टिंकू ने 4 और पंचम सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किया। जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी तारापुर की टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही और  8 रन के कुल योग पर उनके 4 विकेट गिर। तारापुर के तरफ से आयुष ने बेहतर खेल दिखाए लेकिन अपने टीम को जीत नहीं दिला पाए। पूरी टीम 12 ओवर में 85 रन पर ऑल आउट हो गई। बांका के तरफ से ललन ने 4 और रिशु ने 3 विकेट अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले ललन को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता सीआरपीएफ के जवान संतोष कुमार शर्मा जी के तरफ से दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में राजा और सोमू मौजूद रहे, वही कमेंटेटर की भूमिका विराट सिंह ने निभाई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 1 मार्च को होगा

Post a Comment

0 Comments