अनाथ बच्चे की राह आसान करने स्कूल पहुंचीं रजौन सीडीपीओ, समाज से की सहयोग की अपील

अनाथ बच्चे की राह आसान करने स्कूल पहुंचीं रजौन सीडीपीओ, समाज से की सहयोग की अपील

रजौन, बांका :-प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) चंचला कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 207 अंतर्गत कुतुबुद्दीनपुर गांव के एक 9 वर्षीय अनाथ बालक रितिक कुमार की सुध लेकर समाज के सामने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। बता दें कि नीमा-लश्करी निवासी रितिक के सर से उसके माता व पिता दोनों का साया उठ चुका है। उसके पिता स्वर्गीय लोकनाथ मंडल एवं माता स्वर्गीय प्रियंका कुमारी के निधन के बाद रितिक वर्तमान में अपने नाना-नानी के पास कुतुबुद्दीनपुर में रह रहा है, जो उसका लालन-पालन बड़े ही स्नेह के साथ कर रहे हैं। इस अनाथ बच्चे की स्थिति को देखते हुए सीडीपीओ चंचला कुमारी ने रितिक के प्राथमिक विद्यालय मधाय पहुंचकर उसकी स्कूली शिक्षा और गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रितिक के सहपाठियों और शिक्षकों से विस्तार से बात की और सभी से अपील की कि वे रितिक के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करें तथा उसे हर संभव सहयोग दें ताकि उसे माता-पिता की कमी का अहसास न हो। इसके साथ ही सीडीपीओ ने बच्चे के परिजनों (नाना-नानी) से भी मुलाकात की और रितिक के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं होते, वे मानसिक और बौद्धिक रूप से कुंठित हो सकते हैं। ऐसे में समाज, परिवार और दोस्तों की यह जिम्मेदारी है कि वे उन्हें अकेला न छोड़ें। उन्होंने अपील की कि समाज ऐसे बच्चों का विशेष ख्याल रखे ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही दिशा में हो सके।क

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments