विद्या भारती शिक्षण संस्थान के अधिकारियों ने परमानंद सिंह सरस्वती शिशु मंदिर का किया औचक निरीक्षण

विद्या भारती शिक्षण संस्थान के अधिकारियों ने परमानंद सिंह सरस्वती शिशु मंदिर का किया औचक निरीक्षण

​रजौन, बांका :-प्रखंड के नवादा बाजार स्थित परमानंद सिंह सरस्वती शिशु मंदिर का मंगलवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद व संकुल सह प्रमुख ब्रजकिशोर चौधरी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर दोनों अधिकारियों ने सर्वप्रथम विद्यालय के भूमि दाता सह मंत्री स्वर्गीय परमानंद सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय की स्थानीय समिति के कोषाध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता और स्वर्गीय परमानंद सिंह के ज्येष्ठ पौत्र आयुष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे, जिन्होंने अंग वस्त्र भेंट कर दोनों अधिकारियों का विधिवत स्वागत व अभिवादन किया। इसके पश्चात अधिकारियों ने विद्यालय की आंतरिक व बाहरी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और सभी कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए पठन-पाठन व व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अंत में शांति मंत्र के उच्चारण के साथ यह निरीक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपार्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments