बांका: दीपक भारती फिर से बने चांदन प्रखंड जेडीयू अध्यक्ष,लोगो ने दिया बधाई। रविवार को सूइयां में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए कई सप्ताह से तैयारी चल रही थी। पूर्व से ही प्रखंड में जेडीयू दो खेमे में विभक्त है जिसमें सांसद के खेमे से सिलजोरी पंचायत के राजेंद्र मंडल को उम्मीदवार बनाया गया था।जबकि विधायक मनोज यादव के खेमे से पूर्व अध्यक्ष दीपक भारती को उस पद पर उम्मीदवार बनाया गया था।दोनों पक्ष से एक दूसरे को पटखनी देने की तैयारी में थे लेकिन अंततः दीपक भारती ने ही बाजी मार लिया।दीपक भारती के फिर से अध्यक्ष बनने पर रजत सिंहा,रामचंद्र मिस्त्री,अनिल मंडल,भाजपा के अरविंद पांडेय,आदित्य पोद्दार,हरेकृष्ण पांडेय,बमबम वर्णवाल ने बधाई देते हुए कहा कि दीपक भारती विधायक मनोज यादव को अपने क्षेत्र में मजबूत करने में एक बड़े सहयोगी के रूप में माने जाते थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...