जितेंद्र पाठक, टेटिया बंबर मुंगेर:होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय की अध्यक्षता में थाना परिसर में आयोजन किया गया। जिसमें होली पर्व मनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए होली पर किसी तरह का ऐसा कोई भी काम ना हो जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना हो सभी लोगों को आपस में मिलकर सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्वक होली पर्व मनाने को कहा गया।इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पुलिस प्रशासन से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात कही और जनता के साथ सहयोग करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी बात कही उन्होंने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि डीजे संचालक और उपस्थित ग्रामीणों को भी होली पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें शांतिपूर्वक माहौल में होली मनाने और पर्व में आपसी भाईचारा बनाए रखना का निर्देश भी दिया इस मौके पर टेटिया बंबर थाने के सभी पदाधिकारी भी मौजूद थे।थानाध्यक्ष और बीडीओ ने कहा कि कोई भी पर्व मिलजुल कर मनाने से उसकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है। जो कुछ असामाजिक लोगो को अच्छा नहीं लगता है और उनके द्वारा पर्व में विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है जिससे अशांति फैल सके लेकिन हम अब मिल कर उसे सफल होने नहीं देंगे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...