बांका :बांका सिविल कोर्ट परिसर में 10 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई परियोजनाओं के ई- उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। ई- उद्घाटन कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस संगम कुमार साहू के साथ पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद के अलावा बांका जजशिप के निरीक्षी न्यायमूर्ति सह पटना उच्च न्यायालय के जस्टिस रितेश कुमार की गरिमामई उपस्थिति में बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में दो अलग अलग जगहों पर नए ई सेवा केंद्र का रिमोट द्वारा उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही डिजिटाइजेशन केंद्र, कैंटीन और जज कॉलोनी के नए आवासीय परिसर में ओपन जिम्नेजियम का भी शुभारंभ माननीय मुख्य न्यायमूर्ति के द्वारा ऑनलाइन किया गया है। ऑनलाइन उद्घाटन समारोह के दौरान बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य के अलावा, प्रिंसिपल जज धर्मेंद्र झा, जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रथम अभिषेक कुमार भान और जिला विधिज्ञ संघ के चेयरमैन रामकिशोर यादव मंचा सीन दिखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य द्वारा बताया गया कि ई –सेवा केंद्र से वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को काफी मदद मिलेगी, डिजिटाईजेशन केंद्र पेपरलेस कोर्ट कि ओर मार्ग प्रदर्शित करेंगे, कैंटीन के माध्यम से कोर्ट परिसर में लोगों को बेहतर खाने कि सुविधा प्राप्त होगी तथा न्यायिक पदाधिकारी कॉलोनी स्थित खुला व्यायामशाला न्यायिक पदाधिकारीयों को शारीरिक और मानसिक तनाव से राहत प्रदान करने में सहायक होंगे I कार्यक्रम स्थल पर सभी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सब जज, अन्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा कोर्ट कर्मी मौजूद रहे। ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन श्री विजय कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी, बांका के देखरेख में न्यायालय के आई.टी विभाग द्वारा संपन्न कराया गया I


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...