मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

रजौन, बांका :-रजौन में मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार (20 फरवरी) को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को पारदर्शी और सफल बनाने के लिए दोनों केंद्रों पर प्रशासनिक महकमा और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखा। राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में प्रथम पाली में कुल 543 में से 536 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में 517 में से 508 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी ओर प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी-चकसपिया परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक मनोज कुमार पंडित के नेतृत्व में प्रथम पाली में कुल 403 में से 393 एवं द्वितीय पाली में 375 में से 370 परीक्षार्थी शामिल हुए। ​परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए दोनों केंद्रों पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में मनरेगा पीओ धर्मेंद्र कुमार व प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पंकज कुमार तथा स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी के रूप में एसआई पंकज कुमार सिंह अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी-चकसपिया के स्टैटिक दंडाधिकारी के रूप में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कनीय अभियंता राकेश कुमार सिंह व महिला पर्यवेक्षिका नेहा कुमारी तथा स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी के रूप में एएसआई राम कुमार रमन मुस्तैद हैं। ​इसके अलावे रजौन के दोनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गश्ती दल भी लगातार सक्रिय है। गश्ती दंडाधिकारी के रूप में बीपीआरओ आकांक्षा प्रियदर्शी एवं गश्ती पुलिस पदाधिकारी के रूप में एसआई दिलीप कुमार प्रसाद लगातार भ्रमणशील रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments