तिलकपुर में 33वें जिला संतमत अधिवेशन का भव्य आगाज, उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

तिलकपुर में 33वें जिला संतमत अधिवेशन का भव्य आगाज, उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

रजौन, बांका:- प्रखंड अंतर्गत तिलकपुर गांव बुधवार से आध्यात्मिक भक्ति रस में सराबोर हो गया है, जहां दो दिवसीय बांका जिला संतमत-सत्संग के 33वें वार्षिक अधिवेशन का भव्य आगाज हुआ। इस गौरवशाली आयोजन में संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप संत शाही स्वामी जी महाराज के विशेष कृपा पात्र ब्रह्मर्षि चतुरानंद जी महाराज मुख्य आकर्षण के रूप में पधारे हुए हैं, जिनके साथ मंच पर धैर्यानंद जी महाराज, प्रेमानंद जी महाराज, दयानंद, माधवानंद, विप्रानंद, अनुपम बाबा और युगलानंद सहित दर्जनों विद्वान संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति बनी हुई है। अधिवेशन के पहले दिन ही सत्संग स्थल पर हजारों की संख्या में आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है, जिससे पूरे तिलकपुर गांव में उत्सव और उत्साह का माहौल व्याप्त है। कार्यक्रम की रूपरेखा को बेहद सुव्यवस्थित रखा गया है, जिसके तहत यहां दो दिनों तक प्रतिदिन दो सत्रों में भक्ति ज्ञान की गंगा प्रवाहित होगी। सुबह का सत्र 6 बजे से 11 बजे तक और दोपहर का सत्र 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन का सफल मंच संचालन बांका जिला संतमत सत्संग समिति के मंत्री प्रो. ललन कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने आए हुए संतों का परिचय कराते हुए आध्यात्मिक संदेशों को श्रोताओं तक पहुंचाया। वहीं बांका जिला संतमत सत्संग समिति के सदस्यों के साथ-साथ समस्त तिलकपुर ग्रामवासी इस आध्यात्मिक महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तन्मयता और तन-मन से जुटे हुए हैं, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय और पावन नजर आ रहा है।

रिपोर्ट -केआर राव 

Post a Comment

0 Comments