जितेंद्र पाठक (मुंगेर): सामाजिक एवं राजनीतिक कर्मठ कार्यकर्ता इंजीनियर रोहित चौधरी के द्वारा फीता काटकर किया गया कलश शोभा यात्रा की उद्घाटन लखनपुर गांव में श्री श्री 108 राम धुन यज्ञ समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय अखंड राम धुन महायज्ञ के शुभ अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में 551 महिलाएं और कुंवारी कन्याओं ने अपने सिर पर पवित्र गंगाजल से भरे कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई। यज्ञ स्थल पर पंडित शंभू झा की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी कलशो की विधिवत स्थापना कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजीनियर रोहित चौधरी पूर्व जिला परिषद सदस्य आमोद चौधरी सहित लखनपुर गांव के सभी ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...