सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर जमालपुर मुंगेर में सीबीएसई इन हाउस दो दिवसीय ट्रेनिंग का समापन आचार्य में नई ऊर्जा का संचार

सरस्वती विद्या मंदिर दौलतपुर जमालपुर मुंगेर में सीबीएसई इन हाउस दो दिवसीय ट्रेनिंग का समापन आचार्य में नई ऊर्जा का संचार

जितेंद्र पाठक मुंगेर 
सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्ट का परचम लहराया है। सीबीएसई द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का दूसरा और अंतिम दिन आज संपन्न हुआ । यह प्रशिक्षण न केवल आचार्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। प्रथम दिवस में आचार्य को सिखाया गया की कैसे कक्षा को तलब मुक्त सकारात्मक और उत्साहपूर्ण बनाया जाए। भावनात्मक सुरक्षा भैया बहनों का जुड़ाव और खुशनुमा माहौल सृजन की आधुनिक तकनीक पर ग्रहण चर्चा हुई दूसरे दिन ज्ञान के रहस्यों को खोलते हुए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने बताया कि ज्ञान क्या है, और इसे कैसे प्राप्त किया जाए छात्रों में गहन चिंतन विश्लेषण एवं सृजनात्मक सोच कैसे विकसित की जाए यह दो दिवसीय ट्रेनिंग भागलपुर के द्वारा चयनित प्रशिक्षकों रवि प्रकाश पाठक और आकांक्षा ने बेहद कुशलता के साथ संचालित किया दोनों ने अपने अनुभव ज्ञान और उत्साह से सभी शिक्षकों को मंत्र मुक्त कर दिया विद्यालय के सभी आचार्याओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया कार्यक्रम में प्रधानाचार्य छटटु साह और उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार की उपस्थिति में इसे और भी गरिमामय बना दिया प्रधानाचार्य ने कहा ऐसे प्रशिक्षण हमारे आचार्य को नई ऊर्जा नई सोच और बेहतर शिक्षण कौशल प्रदान करते हैं यह प्रशिक्षण सरस्वती विद्या मंदिर की उसे प्रतिबद्धता का जीता जागता प्रमाण है जो सीबीएसई मानकों और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को एक साथ जोड़कर शिक्षा को समग्र बनती है यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल एक ट्रेनिंग था बल्कि आचार्य के मन में नई प्रेरणा और उत्साह का ज्वार लाने वाला एक जबरदस्त आयोजन था इस कार्यक्रम में आचार्य संजय ठाकुर हरे कृष्ण नारायण विनोद पीयूष राजीव विपिन चौधरी दीदी सीमा सिंह स्वाति गुप्ता खुशबू कुमारी पूनम क्रांति लक्ष्मी सुप्रिया सुमन अमृता मधु प्रिया आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments