सड़क हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बनीं सीडीपीओ, खुद मरहम-पट्टी कर पेश की मानवता की मिसाल

सड़क हादसे में घायल युवक के लिए फरिश्ता बनीं सीडीपीओ, खुद मरहम-पट्टी कर पेश की मानवता की मिसाल

रजौन,बांका :-रजौन की सीडीपीओ चंचला कुमारी ने सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की तत्परता से मदद कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। मामला भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग का है, जहां रैयपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार होकर अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहीं सीडीपीओ चंचला कुमारी की नजर घायल पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद युवक के पास पहुँचकर उसे सहारा दिया। उन्होंने न सिर्फ घायल को पानी पिलाया, बल्कि खुद अपने हाथों से उसके जख्मों पर दवा लगाकर मरहम-पट्टी की और उसे ढांढस बंधाया। ​पूछताछ में घायल युवक की पहचान जगदीशपुर निवासी रूपेश के रूप में हुई है, जो बाइक से बांका की ओर जा रहा था। सीडीपीओ से मिली प्राथमिक चिकित्सा और हिम्मत के बाद जब युवक की स्थिति सामान्य हुई, तब वह अपनी मंजिल की ओर रवाना हो सका। इस नेक कार्य के साथ ही सीडीपीओ चंचला कुमारी ने आम लोगों से भी भावुक अपील करते हुए कहा है कि रास्ते में यदि कोई घायल अवस्था में मिले, तो तमाशबीन बनकर उसका वीडियो बनाने के बजाय उसकी जान बचाने को प्राथमिकता दें और उसे तुरंत प्राथमिक उपचार या अस्पताल पहुंचाने में मदद करें।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments