प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिव व स्वच्छता पर्यवेक्षक , ब्लॉक कॉर्डिनेटर की बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिव व स्वच्छता पर्यवेक्षक , ब्लॉक कॉर्डिनेटर की बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

जितेंद्र पाठक
टेटिया बंबर (मुंगेर): प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ निशा राय की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत सचिव एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों, ब्लॉक कॉर्डिनेटर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों में संचालित लोहिया स्वच्छता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर डोर-टू-डोर कचरा उठाव शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों से नियमित कचरा उठाव अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया।
इधर बैठक में नियमित कचड़ा उठाव रख रखाव को लेकर कहा गया ।उन्होंने कहा कि जिला स्तर से प्राप्त आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था लागू है जिसमें विद्यालय से भी 100 रुपया निर्धारित शुल्क है।बैठक में शौचालय निर्माण पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के वितरण की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। बैठक में सभी पंचायत सचिव एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक , ब्लॉक कॉर्डिनेटर उपस्थित रहे। इधर पंचायत के हर वार्ड में जाकर डोर-डोर कचरा उठाओ करने का निर्देश दिया।

Post a Comment

0 Comments