बांका: चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के भनरा गांव में सोमवार सुबह एक जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसकी हालत काफी नाजुक देख कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है।जख्मी रामाशंकर ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके पिता के नाम से गांव के बगल काली मंदिर के पास केबाला वाली एक जमीन है ।उसी जमीन पर गांव के ही रामदेव दरबे,जगदीश दरबे,भुवनेश्वर दरबे,सीताराम उर्फ गुजा दरबे,रमेश यादव,बालेश्वर यादव उर्फ कारू यादव,हेमलाल यादव, और मोहन यादव एकजुट होकर हरबे हथियार से लैश होकर मेरे उसी जमीन पर जबरन दीवार देने दे रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर उसे मना करने गया।उसे देखते ही जगदीश दरबे ने जान मारने का आदेश दिया इसी पर सभी मिल कर मुझे पकड़ कर लोहे के रड मार कर मेरा सर फोड़ दिया। जिससे मैं बेहोश हो गया।फिर मेरे साथ आए अन्य लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बेहोशी की हालत में मुझे अस्पताल पहुंचाया । जहां इलाज के बाद मुझे देवघर भेज दिया। दूसरे पक्ष का कहना है कि जमीन हमलोगो की है। जबकि थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है गिरफ्तारी भी जल्दी ही किया जाएगा।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...