कायाकल्प टीम ने रजौन सीएचसी का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और सेवाओं को सराहा

कायाकल्प टीम ने रजौन सीएचसी का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और सेवाओं को सराहा

​रजौन,बांका,:- बिहार स्वास्थ्य विभाग की 'कायाकल्प' योजना के तहत मंगलवार को राज्य स्तरीय विशेषज्ञों की दो सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रजौन का सघन निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. मनीष कुमार सिंह और डॉ. तौसीफ कमर (एक्सटर्नल असेसर, पिरामल स्वास्थ्य) के अस्पताल पहुंचते ही रजौन सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे अस्पताल परिसर को गुब्बारों, फूलों और आकर्षक रंगोलियों से उत्सव की तरह सजाया गया था। ​निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली को परखने के लिए 53 प्रकार की संधारित पंजियों और अभिलेखों का गहन सत्यापन किया। इसके उपरांत टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा भंडारण एवं उपलब्धता, रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था, ओपीडी कक्ष, प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष, शिशु कक्ष, दवा वितरण केंद्र, परिवार नियोजन परामर्श कक्ष और इमरजेंसी वार्ड सहित इनडोर और आउटडोर सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं व दवाओं की जानकारी ली और स्वच्छता मानकों के अनुपालन, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन व रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया की भी विस्तृत समीक्षा की। ​सभी वार्डों के भ्रमण के बाद राज्य स्तरीय टीम ने रजौन सीएचसी की साफ-सफाई, हर्बल वाटिका और प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। टीम ने भविष्य में सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, हेल्थ मैनेजर अल्पना, डॉ. जावेद, डॉ. नीरज कुमार गुप्ता, डॉ. रूबी रेड्डी, डॉ. नील प्रकाश सहित एएनएम नीलम कुमारी, आशा कुमारी, मेनका कुमारी, बिंदिया कुमारी, जीएनएम रानी कुमारी, पूजा भारती, रवीना कुमारी, सुप्रिया कुमारी, महिला वार्ड अटेंडेंट स्वेता कुमारी, पवन कुमार गुप्ता, एक्सरे टेक्नीशियन प्रियरंजन कुमार, जीएनएम राहुल कुमार व पवन कुमार, डीईओ अमीषा कुमारी, मो. जोहेब, अमरेश कुमार, सुमित कुमार, नीरज कुमार, एलटी राजेश रंजन, फार्मासिस्ट सुशील कुमार, संदीप कुमार, परिचारी प्रभाष रंजन, मीरा कुमारी, रूपा कुमारी, सीएचओ दीवानी भारती, दिव्या भारती, शुभम प्रियदर्शिनी और आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर कुंदन कुमार चौधरी सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मुस्तैद रहे।

रिपोर्ट:-के आर राव 

Post a Comment

0 Comments