राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक

बांका:राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बांका न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारीयों कि बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य कि अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय, बांका में मीटिंग हाल में आयोजित कि किया गया जिसमें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अभिषेक कुमार भान, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय कुमार अमित मनु, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश – सह – स्पेशल जज एक्साइज कोर्ट, बांका  विनीत कुमार सिंह जिला, अपर सत्र न्यायाधीश – सह – स्पेशल जज पोक्सो कोर्ट बांका मुकेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो. शाहनवाज़ आलम,संगीता कुमारी,उमा कुमारी, तथा अन्य न्यायिक दंडाधिकारीगण उपस्थित रहे I इस बैठक में प्रधान जिला जज महोदय द्वारा बताया गया की इस वर्ष कि पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली है। इसकी तैयारी को लेकर अबतक अपराधिक सुलहनीय मामलों में सभी न्यायालय से कुल 4300 नोटिस तामीला किया जा चुका है। वहीं बैंकिंग वादों में भी अबतक 4500 नोटिस भेजे जा चुके हैं तथा और भी अधिक लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। इस सम्बंध में प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कई सिविल और क्रिमिनल सुलहनीय वादों का निस्तारण किया जा सकता है,जिनमें सुलहनीय अपराधिक वाद, टेलीफोन बिल सम्बंधित वाद, चेक बाउंस से जुड़े लंबित मामले , बैंक रिकवरी वाद ,मोटर दुर्घटना मुआवजा वाद, ,श्रम से जुड़े वाद, बिजली और पानी बिल से जुड़े वाद के अलावा वैवाहिक वाद, परिवारिक विवाद,भूमि अधिग्रहण वाद, किराया,  कॉपी राइट्स और उपभोक्ता मामले व अन्य सिविल वादों का भी निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा I प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने आमजनों से अपील कि है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 14 मार्च को आयोजित होने वाले  राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने सुलहनीय मामलों का निष्पादन करायें तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें I

Post a Comment

0 Comments