नरही ग्राम मार्ग पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

नरही ग्राम मार्ग पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

गोरखपुर:- हरि सहाय लॉ कॉलेज, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तृतीय दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने नरही ग्राम मार्ग की साफ-सफाई की तथा भविष्य में अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विधि के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति
जनजागरूकता फैलाएं और लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र उपाध्याय एवं अन्य शिक्षकों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

रिपोर्ट:- चंपारण नीति समाचार संपादक कुमुद रंजन राव

Post a Comment

0 Comments