त 20 ओवर में 165 रन का सामान जनक स्कोर खड़ा किया। सोंढ़िया टीम के तरफ से सफल गेंदबाज रहे राजू राणा 3 टिंकू 3 और कन्हैया ने 2 विकेट अपने नाम किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सोंढ़िया टीम की शुरुआत काफी खराब रही और लगातार विकेट गिरने के कारण मैच में पीछे रह गई, एवं पूरी टीम 142 ऑल आउट हो गयी। सुरेंद्र आईटीआई ने 23 रन से यह मुकाबला जीत कर लगातार तीसरी बार इस ग्राउंड पर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। सुरेंद्र आईटीआई टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले गोविंद को प्लेयर ऑफ द मैच, वही पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिंकू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री रोहित चौधरी के हाथों उपविजेता एवं विजेता टीमों को चमचमाती हुई ट्रॉफी और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार शर्मा ने रोहित चौधरी जी का आभार व्यक्त किया। वही इस संदर्भ में रोहित चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के खेल मैदान को हम लोग प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखेंगे। जिससे हमारे क्षेत्र के उभरते प्रतिभाओं को मौका मिल सके। इस मैच में एम्पायर की भूमिका सोनू एवं राजा ने निभाया कमेंटेटर विराट सिंह, स्कोर बिट्टू जी ने अपना अहम् भूमिका में नजर आए।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...