बिजली चोरी के मामले में दो लोगों के ऊपर दर्ज की गई प्राथमिक जुर्माना भी लगाया गया

बिजली चोरी के मामले में दो लोगों के ऊपर दर्ज की गई प्राथमिक जुर्माना भी लगाया गया

जीतेन्द्र पाठक टेटिया बंबर (मुंगेर):
टेटिया बंबर प्रखंड कलाली चौक बंपर और बिछी चाचर गांव में बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध मामला की दर्ज की गई और उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया गया। जानकारी के अनुसार जेई रंजीत कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत विभाग की टीम  द्वारा इन दोनों जगह पर जांच के क्रम में बिजली चोरी का मामला संज्ञान में आया। विद्युत विभाग की टीम प्रखंड के सभी क्षेत्रों में जाकर बिजली से संबंधित शिकायतों और सभी चीजों की जानकारी उपलब्ध कराती है। विद्युत विभाग की टीम जब बंबर कलाली चौक पर पहुंची तो अनीता देवी पति कृष्णानंद सिंह के घर पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। विद्युत विभाग के द्वारा उसके ऊपर जुर्माने के रूप में 24164 रु जबकि दूसरे गांव बिछी चाचर मैं कौशल्या देवी पति सिंघेश्वर मंडल के घर पर भी बिजली चोरी के लिए  33585 रुपए का जुर्माना विद्युत विभाग के द्वारा लगाया गया। जेई रंजीत कुमार ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को स समय पर बिजली बिल का भुगतान करने और अवैध रूप से बिजली का उपभोग नहीं करने के बारे में हिदायत दी जाती है।

Post a Comment

0 Comments