फाइलेरिया उन्मूलन के लिए लोगों को खिलाई जा रही है फाइलेरिया की दवा

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए लोगों को खिलाई जा रही है फाइलेरिया की दवा

जितेंद्र पाठक:  टेटिया बंबर (मुंगेर): 
फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से पूर्णत सुरक्षित रहने के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान में दवा खाने से जो लोग छूट चुके हैं उन लोगों को दवा खिलाने हेतु पूरे जिले में मैप अप राउंड 5 से शुरू होकर 13 मार्च तक चलाया जाना है। इस बात की जानकारी देते हुए जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डाक्टर रामप्रवेश प्रसाद बताते हैं कि इस राउंड के लिए कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। फाइलेरिया बीमारी होने के बाद इंसान को शारीरिक ही नहीं बल्कि सामाजिक व आर्थिक स्थिति के साथ कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए इस गंभीर एवं इलाज बीमारी से बचने के लिए दवा का प्रयोग करना चाहिए इस बीमारी से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल और डिक की दवा खिलाई जाती है।


Post a Comment

0 Comments