भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवस, प्राकृतिक खेती और संगठन विस्तार पर दिया जोर

भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवस, प्राकृतिक खेती और संगठन विस्तार पर दिया जोर

रजौन, बांका :-भारतीय किसान संघ जिला इकाई बांका के तत्वावधान में रविवार को रजौन प्रखंड के बनगांव स्थित पीबीके पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में संगठन की मजबूती और किसानों के उत्थान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, दक्षिण बिहार के प्रांत महामंत्री अमरेश कुमार सिंह ने संघ के स्थापना काल से लेकर अब तक के सफर पर प्रकाश डाला और किसानों को प्राकृतिक खेती, पारंपरिक कृषि पद्धतियों व देशी गाय के पालन से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पदाधिकारियों को समूह बनाकर ग्राम सभाएं करने और संगठन के विस्तार का मंत्र दिया। ​बैठक के दौरान जिलामंत्री दयानंद सिंह ने सदस्यों से संघ को समय देने का आग्रह किया, वहीं जिला मंत्री विद्याधर सिंह ने जोर देकर कहा कि यह संगठन स्थापना काल से ही पूरी तरह किसानों के हित में समर्पित रहा है। बाराहाट प्रखंड मंत्री मिल्टन सिंह ने किसानों के मन से भ्रांतियां दूर करने की बात कही, जबकि अन्य वक्ताओं ने संघ के प्रदर्शन और ग्राम भ्रमण के माध्यम से सदस्यता बढ़ाने पर बल दिया। रजौन प्रखंड मंत्री डॉ. राजीव कुमार ने संघ के क्रियाकलापों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर धोरैया प्रखंड मंत्री चंन्द्रहास दास, जिला कोषाध्यक्ष ज्योतिष सिंह, प्रदेश सदस्य विनोद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद राव, नरोत्तम मिश्रा, रविकांत सिंह, उमेश सिंह, राजेंद्र सिंह, रामविलास यादव, नवल किशोर मंडल और पुष्पा चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट :- केआर राव 

Post a Comment

0 Comments