बांका: बांका जिले में मजदूरों की जगह आज भी खुलेआम अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा योजना का काम जेसीबी और ट्रैक्टर से कराया जा रहा है। शनिवार को इनारावरण और चांदन सीमा पर वन विभाग की जमीन पर ही समतलीकरण कर मनरेगा का पोखर बनाते हुए एक जेसीबी को जब किया गया है। बताया जाता है कि चांदन प्रखंड के सीमा पर वन विभाग की जमीन पर जेसीबी से समतलीकरण किया जा रहा था। इस सुचना पर डीएफओ राजीव रंजन एवं रेंजर सुनील कुमार सिन्हा ने जेसीबी को जप्त कर लिया। जेसीबी मालिक चांदन थाना क्षेत्र के ग्राम डुब्बा निवासी प्रमोद कुमार मंडल का बताया जाता है। जो खुद चांदन प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष हैं । औऱ अपनी राजनीतिक पहुँच का फायदा उठा कर काम करा रहे है। इसी प्रकार बरफेडा तेतरिया में भी मुखिया द्वारा वन विभाग की जमीन पर मनरेगा के तहत बांध बनाने के साथ चांदन मुखिया छोटन मंडल पर चांदन पंचायत के वार्ड एक में जेसीबी से मनरेगा के सड़क बनाया जा रहा है।
तो क्या मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी पदाधिकारी की मिली भगत से लुटा जा रहा है ? सरकार द्वारा इस लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को मनरेगा से मजदूरी के भुगतान पर पदाधिकारियों की मिलीभगत से लूट की योजना को सफल बनाया जा रहा है ? वहीं इस संबंध में पूछने पर चांदन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुरेश पासवान ने किसी भी प्रकार की जानकारी से इनकार किया है।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट
