फकिराना सिस्टर सोसाइटी के सदस्यों ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

(फाईल फोटो) 
(रवि मिश्रा) 
लौरिया। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कटैया पंचायत के वार्ड -1, 5, 6, 7, 12, 13 व 14, सिसवनीया के वार्ड-4 एवं गोनौली-डुमरा के वार्ड-15 में  फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी बेतिया के तत्वावधान में "द"फ्रीडम फंड के सौजन्य से वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 , लौक डाउन  के  प्रभाव से प्रभावित भूमिहीन, गरीब दैनिक मजदूरों, दिव्यांग, विधवा वृध महिलाओं के बिच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया । मौके पर उपस्थित संस्था कि निदेशिका सिस्टर सरिता आरोक्यम ने बताया कि क्षेत्र के इन जरुरत मंद लाभार्थियों का चयन स्थानीय समुदाय निगरानी समिति, वार्ड सदस्य के सहयोग किया गया, फिर जिला प्रशासन से स्वीकृति प्रदान होने के बाद आज क्षेत्र के 125 लाभार्थियों के बिच खाद्य सामग्री समुदाय निगरानी समिति सदस्यों, वार्ड सदस्य के सहयोग से वितरण किया गया । मौके पर परियोजना समन्वयक रत्नेश मिश्र, प्रदीप कुमार, अनुराधा कुमारी, चंद्रिका राम, पारस दास, राजकुमारी देवी, फ्रांसिस जेवियर आदि उपस्थित थे । 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post