आदित्यराज ने बांका का नाम रोशन किया


आमोद कुमार दुबे ,व्यूरो ।
बांका:बिहार मेट्रिक बोर्ड 2020 की परीक्षा में बिहार का टॉपर इस होनहार छात्र आदित्य राज के होने की खबर जैसे ही चर्चा में आई उसके विद्यालय और प्रखंड के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। आदित्य राज के पिता राजेंद्र यादव परंपरागत रूप से किसान है। आदित्य राज अपने माता-पिता के तीन संतानों में दूसरा है। उसके पिता ने कहा कि आदित्य प्रारंभ से ही मेधावी और पढ़ाई लिखाई में अव्वल छात्र रहा है। उसकी पढ़ाई लिखाई अपने गांव में रहकर हो रही है। पिता के अनुसार उन्होंने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद आदित्य की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग करने की कोशिश की है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त किया है कि उसका पुत्र आदित्य मैट्रिक की इस बेहतरीन रिजल्ट के बाद आगे भी बेहतर पढ़ाई की सफलता उच्चतर मुकाम हासिल करेगा। इस सफलता पर प्रसन्न चित्त आदित्य राज ने कहा कि वह आगे की पढ़ाई कर  भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है और प्रशासनिक सेवा के जरिए ही देश की सेवा करना चाहता है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के लोगों के साथ साथ शिक्षकों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को भी दिया है। इस सफलता के बाद आदित्य को बधाई हो और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post