छलावा न करे सरकार, जो भी मजदूर लौटना चाहते हैं, उनके मुफ्त लौटने की गारंटी करे - माले

बेतिया, प्रेषक सुनील कुमार राव माले नेता।
सर्वहारा क्रांति के प्रणेता कार्ल मार्क्स की २०२वी जयंती पर रखा गया धरना। जनांदोलनों के दवाब में केंद सरकार प्रवासी मजदूरों और छात्रों को घर भेजने पर तो सहमत हुई लेकिन अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में वह छलावा कर रही है. सिर्फ उन्हीं मजदूरों को वापस आने की इजाजत मिली है जो अचानक हुए लॉक डाउन के कारण देश के दूसरे हिस्से में फंस गये थे. जो पहले से वहां काम कर रहे हैं, उनको नहीं लाया जाएगा। सच्चाई यह है कि लॉक डाउन के बाद फैक्ट्री बंद हो गए और पहले से काम कर रहे मजदूर भी सड़कों पर आ गए और वे तमाम तरह की परेशानी झेल रहे हैं।
 बिहार के 40 लाख से ज्यादा मजदूर देश के अन्य दूसरे हिस्से में काम करते हैं. आज वे बेहद नारकीय जीवन जी रहे हैं, लगातार कोरोना के संक्रमण के शिकार हो रहे हैं, इसकी चिंता सरकारों को बिल्कुल नहीं है.  कर्नाटक में उन्हें कोरोना बम कहा जा रहा है. ये मजदूर अपने राज्य लौटना चाहते हैं। उक्त बातें भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा ।इनौस राज्य पार्षद सुरेंद्र चौधरी ने कहा नीतीश कुमार द्वारा आज जारी प्रवासी मजदूरों के लिए किराया देने वाले बयान को भी भ्रामक और छलावा बताया. मुख्य मंत्री ने कहा है कि दूसरे राज्यों से आने के बाद मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा और क्वारंटाइन के बाद जब मजदूर घर जाने लगेंगे उस समय ट्रेन से आने में हुआ खर्च उन्हें दिया जाएगा। मतलब, जो मजदूर अपने पैसे से बिहार लौटेंगे, उनका पैसा ही वापस होगा। जिनके पास पैसा नहीं होगा, वे कैसे लौटेंगे? आज मजदूर दूसरे राज्यों में दाने - दाने को मुंहताज हैं। उनसे किराया का पैसा जुटाने को कहना उनके साथ क्रूर मजाक है। मुखिया महासंघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि जो भी मजदूर लौटना चाहते हैं उनके लिए केंद्र सरकार पीएम केयर फंड से राशि मुहैया कराए, सेनेटाइज रेल की सुविधा प्रदान करे, 10 हजार लॉक डाउन भत्ता दे, मृतक परिवारों को 20 लाख मुआवजा दे और उनके काम की गारंटी करे. धरना में तधवानंंदपुर में आशा राम, ठाकुर साह, सुरेंद्र साह,आजीव साह बगहीं रतनपुर में जोखू चौधरी,मोज्जमिल हुसैन, बिनोद कुशवाहा, हामिद गद्दी बैरिया में नवीन कुमार, सुरेंद्र चौधरी लौकरिया में सुनील कुमार राव धरना पर बैठे।इन मांगों पर भाकपा-माले आज 5 मई को 11 से 3 बजे तक सोसल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अपने अपने घरों पर  धरना दिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post