कांवरिया को दुम्मा सीमा से वापस लौटाया गया।

कांवरिया को दुम्मा सीमा से वापस लौटाया गया।





आमोद दुबे व्यूरो की रिपोर्ट
बांका: जिले के अंतर्गत दर्दमारा सीमा और कांवरिया पथ के दुम्मा सीमा को झारखंड सरकार द्वारा पूरी तरह सील कर दिया गया है। दो पहिया वाहन जिसके पास झारखंड के नम्बर है को छोड़कर किसी को भी झारखंड सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है ।झारखंड सीमा पर तैनात पुलिस के जवानों ने बताया कि सोमवार को सुबह  85 कांवरिया धनबाद, मुंगेर, और बांका जिले के देर रात दुम्मा सीमा जल लेकर आये और झारखंड में प्रवेश करना चाहते थे। जिसे रोका गया तो उन लोगों ने गाली गलौज और पत्थरबाजी की घटना कर दी। लाचार होकर कुछ कांवरिया खेत के रास्ते देवघर चला गया।जबकि कुछ ने सीमा पर ही जलार्पण कर वापस घर लौट गया। इस घटना के बाद पुलिस बल को और भी सख्त करते हुए किसी को भी झारखंड में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। पहली सोमवारी होने के बावजूद कांवरिया पथ  पूरी तरह सुनसान है।
सावन शुरू होते ही झारखंड में कड़ी चौकसी के बावजूद कांवरिया का रोजाना दुम्मा सीमा तक आना जारी रहेगा। बिहार सरकार के पास इसके रोकने की कोई व्यवस्था नहीं होने से के आराम से  जल लेकर सुल्तानगंज से पैदल दुम्मा सीमा तक पहुंच जाते हैं जिसे झारखंड में प्रवेश नहीं करने से उन्हें घोर निराशा हो रही है।