बांका (रजौन) जिले के रजौन थानांतर्गत डरपा गांव में परिवारिक कलह की वजह से अजय मिश्रा का 16 वर्षीय पुत्र अंकित मिश्रा ने खुदकशी कर ली है। बताया जाता है कि मृतक के पिता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दो बच्चों वाली एक महिला से शादी कर लिया था। मृतक पहली पत्नी का संतान था।शादी के बाद से ही सौतेली मां अंकित के साथ बराबर मारपीट और गाली गलौज कर उसे प्रताड़ित करता था।पिता को इसकी शिकायत के बाद भी वह कुछ नही करता था।इसी से तंग आकर उक्त लड़के से अपने ही घर मे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि मामले की जबतक पूरी गहराई से जांच नही होती है। तबतक आत्महत्या के कारण का पता नही लग सकेगा।
सौतेली मां की प्रताड़ना से छात्र ने किया आत्महत्या
byआमोद कुमार दुबे
-
0