आमोद दुबे व्यूरो की रिपोर्ट
बांका (बौसी): रहस्यमय परिस्थितियों में मौत और परिवार के सदस्यों के फरार होने के कारण महिला के पिता ने उसके पति एवं ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह मामला बांका जिला अंतर्गत बौंसी थाना क्षेत्र के भीखा गांव का है। जहां पूनम देवी नामक 28 वर्षीय महिला की रहस्यमय स्थितियों में मौत हो गई। हालांकि उसके पति राज कुमार मंडल ने गांव में पूनम के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की बात फैलाई।
लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही मृतका पूनम देवी का पति राज कुमार मंडल अपने दोनों बच्चों 8 वर्षीय बेटी सुहाना और 6 वर्षीय बेटा निलेश एवं अपनी मां जीरा देवी के साथ फरार हो गया। इस बीच मृतका के मायके से उसके पिता छोटेलाल मंडल और मां उमा देवी भी भीखा गांव पहुंच गए।
मृतका के माता पिता ने आरोप लगाया है कि पूनम की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर की है। उन्होंने पुलिस के समक्ष कहा है कि राज कुमार बराबर उनकी बेटी के साथ झगड़ा और मारपीट करता था। सोमवार की रात में भी वह शराब पीकर घर आया था और पूनम के साथ उसने झगड़ा किया था।
छोटेलाल मंडल के मुताबिक सुबह पूनम के पति राज कुमार मंडल ने उन्हें फोन किया कि उनकी बेटी मर गई है। कहा तो यह गया कि फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो लाश एक खाट पर पड़ी थी। जबकि राज कुमार मंडल अपने दोनों बच्चों और मां के साथ फरार हो चुका था। राज कुमार पहले दिल्ली में रहकर पान की दुकान चलाता था। लेकिन लॉकडाउन के दौरान वह वहां से वापस लौट आया था।
मृतका के पिता ने कहा कि राज कुमार मंडल घर से भागने के साथ-साथ घर के सभी बक्से और पेटी तोड़कर जरूरी सामान एवं कीमती वस्तुएं भी अपने साथ ले गया है।
इस मामले की प्राथमिकी मंगलवार दोपहर बाद प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। बताया गया कि मृतका का भाई झारखंड पुलिस में कार्यरत है और वह भी यहां पहुंच रहा है। उसके आने के बाद उसी के बयान पर मामले की रिपोर्ट थाना में दर्ज की गयी। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...