पौधारोपण कर मनाया गया पृथ्वी दिवस

 कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को कटोरिया प्रखंड के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सामने पौधरोपण किया गया। मौके पर उपस्थित सीओ सागर प्रसाद एवं  पीओ संजीव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर पीओ ने बताया कि अब तक मनरेगा योजना के तहत 18400 पौधरोपण व जल जीवन हरियाली अभियान के तहत 24000 पौधा लगाया जा चुका है। बताया कि पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के 16 पंचायतों को मिलाकर कुल 3200 पौधारोपण किया गया। जिसमें फलदार के साथ-साथ छायादार पौधे भी शामिल हैं।   कहा कि वृक्ष मानवीय सभ्यता का मेरूदंड हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन तथा पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती है।  मौके पर रोजगार सेवक सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post